फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को समरस बनाने की जरूरत : हरीश

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पांवटा साहिब में किया पथ संचलन
विज्ञापन

नगर परिषद खेल मैदान से मुख्य बाजार होकर लौटे स्वयंसेवी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से मंगलवार को पांवटा साहिब में पथ संचलन किया गया। इसमें चार सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पथ संचलन से समाज में एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना मजबूत करने का संदेश दिया गया।
पथ संचलन नगर परिषद खेल मैदान से शुरू होकर गीता भवन, मुख्य बाजार, वाई पॉइंट, परशुराम चौक, विश्वकर्मा चौक और बस स्टैंड से होते हुए वापस खेल मैदान पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़े।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता उत्तर क्षेत्रीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख हरीश ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और लोगों को एकजुट करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। मौजूदा समय में समाज को ऊंच-नीच और जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर समरस बनाने की जरूरत है।
वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना होनी चाहिए। सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। सामूहिक प्रयासों से ही भारत को फिर से परम वैभव के शिखर तक पहुंचाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक से अपना योगदान देने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र गोयल, जिला संघ चालक चंद्र मोहन, विभाग जिला संघ चालक चंद्रशेखर, जिला प्रचारक नंद किशोर और जिला कार्यवाह विजेंद्र शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें