फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एनसीसी कैडेट्स ने पश्मी गांव में की ट्रैकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन नाहन की ओर से राजकीय महाविद्यालय शिलाई में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। वीरवार को कैडेट्स के लिए विभिन्न प्रशिक्षण एवं व्यक्तित्व विकास गतिविधियों का आयोजन किया गया। 80 एनसीसी कैडेट्स ने 4 एसोसिएट एनसीसी अधिकारी, 4 स्थायी प्रशिक्षकों और कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस चौहान के नेतृत्व में गांव पश्मी तक ट्रैकिंग की। इसके अतिरिक्त सिविल अस्पताल शिलाई के बीएमओ की ओर से स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान भी दिया गया। उन्होंने कैडेट्स को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, बीमारियों से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की। कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस चौहान ने बताया कि कैडेट्स प्रशिक्षण गतिविधियों में गहरी रुचि ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य युवाओं को अनुशासित, जिम्मेदार एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने वाला नागरिक बनाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें