फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सराहां में 35 लाख रुपये तैयार हुआ नेचुरल पार्क, लोगों को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत क्वागधार में तैयार किया गया नेचर पार्क। संवाद
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

सचित्र
सराहां में 35 लाख रुपये तैयार हुआ नेचुरल पार्क, लोगों को मिलेगी सुविधा
साढ़े चार हेक्टेयर भूमि पर निर्मित हुआ है पार्क, 11 नवंबर को होगा लोकार्पण
पार्क में कैंटीन, चेक डैम, फूल ओला मेंटल, प्रेशर पाथ समेत अन्य सुविधाएं
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रेणुका मेले के शुभारंभ से पहले देंगे सौगात
देवराज शर्मा
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बाग पशोग पंचायत के क्वागधार (भूरेश्वर महादेव) में 35 लाख रुपये की लागत से नेचर पार्क का निर्माण किया गया है। वन विभाग की ओर से लोगों की सुविधा के लिए तैयार किए गए इस नेचर पार्क का 11 नवंबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू लोकार्पण करेंगे।
करीब साढ़े चार हेक्टेयर भूमि पर बने इस नेचर पार्क में कैंटीन, दो शेड प्लांट, चेक डैम, फूल, ओला मेंटल, साइन बोर्ड, सोलर लाइट, प्रेशर पाथ, चेकडेम और फेंसिंग इत्यादि कार्य किए गए हैं। कैंटीन की सुविधा मिलने से यहां आने वाले लोगों को खाने पीने की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि इस नेचर पार्क के बनने से भूरेश्वर महादेव के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भी इसका लाभ मिल रहा है। आने वाले समय में पर्यटन की दृष्टि से यह क्षेत्र अधिक विकसित हो सकता है। इससे रोजगार की प्रबल संभावना भी क्षेत्र में बढ़ने की संभावना है।
इस नेचर पार्क का उद्घाटन 11 नवंबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करने जा रहे हैं। उनका कार्यक्रम तय होने पर लोगों मेें भी भारी उत्साह बना हुआ है। लोगों को उम्मीद है कि इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं।
गौरतलब हो कि सराहां सिविल अस्पताल को 100 बिस्तर का करने की पूर्व भाजपा सरकार ने घोषणा की थी और इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई थी। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद चुनाव के समय जो भी कार्य किए थे उसकी अधिसूचना रद्द कर दी थी। इसका असर सराहां अस्पताल को सौ बिस्तर का करने पर भी पड़ता था। अब, लोगों को उम्मीद है कि यह योजना भी फिर से परवान चढ़ सकती है।
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी से मिले आदेशों के बाद क्वागधार में बने नेचर पार्क के उद्घाटन को लेकर औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।
-संवाद

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत क्वागधार में तैयार किया गया नेचर पार्क। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें