फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक फैसला : रीना कश्यप

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी राजनीतिक प्रतिनिधित्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। भाजपा विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीना कश्यप ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि इस कानून से देश की महिलाओं को राजनीति में सशक्त भागीदारी और नेतृत्व का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सितंबर 2023 में पारित यह सांविधानिक संशोधन लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करता है, जो भारतीय लोकतंत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह केवल आरक्षण का विषय नहीं, बल्कि देश के भविष्य और समावेशी विकास से जुड़ा निर्णय है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं नेतृत्व में आती हैं तो शासन अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और जन-केंद्रित बनता है। इसका उदाहरण पंचायत स्तर पर पहले ही देखने को मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि देश में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। करीब 47 करोड़ महिला मतदाता हैं और कई चुनावों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा है। पंचायतों में लगभग 46 प्रतिशत महिला प्रतिनिधित्व होने के बावजूद संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी अभी भी सीमित है। रीना कश्यप ने कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाएं केवल योजनाओं की लाभार्थी न रहकर नीति निर्माण की भागीदार बनें। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि इस अधिनियम को जल्द लागू करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें