फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रोनित और मनन्नत को चुना स्कूल का सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

विज्ञापन
नारग स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावियों को पुरस्कृत करती मुख्यातिथि दयाल प्यारी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

रोनित और मनन्नत को चुना स्कूल का सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
नारग स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
विक्रमशिला और तक्षशिला को सर्वश्रेष्ठ सदन का खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव दयाल प्यारी ने मुख्यातिथि और पच्छाद कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रणधीर सिंह पंवर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य रोहित वर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अंत में मुख्यातिथि ने वार्षिक गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया। इसमें विक्रमशिला और तक्षशिला को सर्वश्रेष्ठ सदन का पुरस्कार प्रदान किया गया। जबकि बारहवीं के रोनित और मन्नत को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा गया। सुशील और कृतिका को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरीश शर्मा समेत अभिभावक, शिक्षक और सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें