फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नानक चंद पवार चेयरमैन व सुखदर्शन ठाकुर को बने उपाध्यक्ष

Fri, 09 Oct 2026 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
धौलाकुआं के हुई पुलिस पेंशनर कल्याण संगठन सिरमौर की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। स
विज्ञापन
पुलिस पेंशनर कल्याण संगठन सिरमौर इकाई कार्यकारिणी का किया गया विस्तार
विज्ञापन

छठी आईआरबीएन धौलाकुआं में पुलिस पैंश्नर्स कल्याण संगठन की त्रैमासिक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। पुलिस पेंशनर्स कल्याण संगठन जिला सिरमौर की त्रैमासिक बैठक पुलिस लाइन्स छठी आईआरबीएन बटालियन धौलाकुआं में जिला अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। संगठन की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद चुनाव प्रक्रिया के तहत नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
प्रदीप ठाकुर ने बताया कि संगठन के संविधान के अनुसार कोरम पूरा होने पर प्रमुख पदाधिकारियों का चयन 25 अगस्त को किया गया था। अब शेष कार्यकारिणी का विस्तार सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के अनुसार सभी लंबित लाभ, डीए की किश्तें और एरियर तथा मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई गई। संगठन ने कहा कि अब तक जारी राशि पर्याप्त नहीं है और उसका विवरण भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके अलावा भूतपूर्व सैनिकों की तर्ज पर सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों को एनएचएआई टोल टैक्स में छूट देने और कर्मचारियों व पेंशनर्स के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त एएसपी नानक सिंह पवार को चेयरमैन, सेवानिवृत्त डीएसपी सुखदर्शन ठाकुर को वाइस चेयरमैन, मोहम्मद इकबाल खाल को समन्वयक और प्रदीप सिंह ठाकुर को संगठन प्रधान चुना गया। प्रकाश चंद चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय कुमार शर्मा, अशोक कुमार, रोहित शर्मा व जीत सिंह को उपाध्यक्ष, संत राम सेमुअल को महासचिव, रुपिंद्र पासी को सचिव, बलबीर सिंह जस्टा को प्रेस सचिव और मोहन सिंह सैनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

गुरशरन सिंह मिंटा को मुख्य सलाहकार, नवीन चंद कोठारी को सलाहकार, रिखा राम शर्मा को अतिरिक्त प्रेस सचिव, जबकि विरेंद्र बर्थवाल और गुलाम अकबर को सदस्य तथा दलजीत सिंह को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। संगठन ने बताया कि खंड स्तर पर भी प्रधान और सदस्यों की नियुक्ति की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें