फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नैना टिक्कर पंचायत ने पांच होनहार युवाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे से दूर रहकर विभिन्न पदों पर चयनित युवाओं को मिला सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नैना टिक्कर (सिरमौर)। विकास खंड पच्छाद की नैना टिक्कर पंचायत ने शिक्षा और मेहनत के दम पर विभिन्न पद हासिल करने वाले पांच युवाओं को ग्राम सभा में सम्मानित किया। प्रधान गोविंद अत्री और पंचायत प्रतिनिधियों ने आंजी की ईवा कश्यप (राजनीतिक शास्त्र प्रवक्ता), कथांजी के सुधीर कुमार अत्री (सेना में जेसीओ) और उनके भाई सुशील अत्री (राजनीतिक शास्त्र प्रवक्ता), मैली के तपेंद्र (अर्थशास्त्र प्रवक्ता) तथा पड़ाहां की यामिनी सेवल (टीजीटी कला) को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधान गोविंद अत्री ने कहा कि पंचायत की प्रतिभाओं को सम्मानित करने से अन्य युवाओं को भी मेहनत और पढ़ाई के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंचायत युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें शिक्षा व खेलों की ओर प्रोत्साहित करने पर जोर दे रही है। बीडीसी सदस्य गोविंद सेवल समेत पंचायत प्रतिनिधियों ने युवाओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें