फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: नाहन में स्वागत गेट को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पत्थर और बोतलों से हमला; देखें वीडियो

Fri, 23 Oct 2026 03:23 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।

सार

नाहन के महर्षि वाल्मीकि चौक पर स्वागत गेट लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों मोहल्लों के लोगों के बीच पत्थरबाजी और बोतलों से हमले हुए। 

विज्ञापन
स्वागत गेट लगाने को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय नाहन में महर्षि वाल्मीकि चौक पर सड़क के बीच स्वागत गेट स्थापित करने को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। वाल्मीकि मोहल्ला और गोविंदगढ़ मोहल्ला के सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान ईंटों, लाठियों-डंडों और कांच की बोतलों से भी हमले किए गए।

विज्ञापन


Trending Videos

संघर्ष में एसएचओ नाहन समेत कई पुलिस कर्मचारियों और अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। हालात बिगड़ने पर पुलिस और प्रशासन को स्थिति नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। प्रत्यक्ष घटनाक्रम के अनुसार, महर्षि वाल्मीकि चौक पर स्वागत गेट लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में उग्र हो गया। दोनों मोहल्लों के लोगों के आमने-सामने आने से क्षेत्र में तनाव फैल गया। स्थिति संभालने के लिए एसडीएम नाहन, डीएसपी मुख्यालय और एएसपी नरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर संघर्ष रोकने का प्रयास किया, लेकिन हालात तनावपूर्ण बने रहे। प्रशासन की ओर से स्थिति पर काबू पाने के प्रयास किए गए।

तहसीलदार की गाड़ी पर पथराव, कबाड़ की दुकान में आग की सूचना
संघर्ष के दौरान तहसीलदार नाहन के वाहन पर भी पथराव किया गया, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, क्षेत्र में एक कबाड़ की दुकान में आग लगाए जाने की भी सूचना है। पथराव और हिंसक झड़प के बीच पुलिस कर्मचारियों को भी चोटें आई हैं। हालात नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने वाटर कैनन का सहारा लिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा और मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर वाहनों की कतारें
हिंसक संघर्ष के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। नाहन से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित होने से सैकड़ों लोग अपने वाहनों में फंसे रहे। करीब दो घंटे तक यातायात ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन हालात नियंत्रित करने में जुटा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें