फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : सिरमौर के नाहन में देर रात ढांग में गिरी कार, छह सवारों में दो गंभीर घायल; मची अफरा-तफरी

Sun, 16 Aug 2026 12:04 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन।

सार

नाहन-शिमला मार्ग पर आदर्श केंद्रीय कारागार के पास देर रात एक कार अनियंत्रित होकर ढांग में जा गिरी। कार में छह लोग सवार थे, जिनमें दो गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाहन-शिमला मार्ग पर आदर्श केंद्रीय कारागार के पास देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ढांग में जा गिरी। कार में छह लोग सवार थे। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को नाहन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कार सवार जमटा की ओर से नाहन आ रहे थे। आदर्श केंद्रीय कारागार के नजदीक पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे ढांग में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में सवार लोगों को बाहर निकालने में मदद की। घायलों को उपचार के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन ले जाया गया।

चिकित्सकों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन चालक ने किस वजह से कार पर नियंत्रण खोया। हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें