नाहन (सिरमौर)। 13 वार्डों वाली नगर परिषद नाहन के करीब दो हजार शहरवासी हाउस टैक्स का करीब डेढ़ करोड़ रुपये डकार बैठे हैं। वर्षों से टैक्स अदा नहीं करने वाले शहरवासियों को नप ने नोटिस जारी करते हुए जल्द टैक्स अदा करने की हिदायत दी है। साथ ही वन टाइम सेटलमेंट का भी ऑफर दिया गया है जिसके तहत एकमुश्त टैक्स अदा करने वाले को 30 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी। वहीं, एडवांस टैक्स जमा करवाने पर 15 प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है।
नगर परिषद नाहन में रह रहे शहर वासी टैक्स अदा करने में आनाकानी कर रहे हैं। कई शहरवासी कई सालों से टैक्स नहीं दे रहे। नगर परिषद के करीब डेढ़ करोड़ रुपये हाउस टैक्स के रूप में फंसे हुए हैं। ऐसे में शहर का विकास सरकारी अनुदान पर निर्भर है। विकास के लिए धन नहीं होने की वजह से शहर की हालत खस्ता हो गई है। नाहन नप द्वारा शहर के नागरिकों से करीब 8 लाख रुपये का सफाई कर भी लिया जाना है। यह 8 लाख रुपये का कर काफी समय से बकाया चल रहा है।
बॉक्स के लिए--
नगर परिषद से लोगों को ढेर सारी उम्मीदें है लेकिन टैक्स अदा नहीं कर कुछ लोग विकास की गति में बाधा बन रहे हैं। जानकारों की मानें तो टैक्स अदा होने की सूरत में शहर में विकास के कार्य हो सकते हैं। सफाई व्यवस्था सुचारु न होने पर नगर परिषद को कोसा जाता है, लेकिन अपनी जिम्मेदारियों से स्वयं शहरवासी ही मुंह मोड़ रहे हैं। शहरवासियों पर बकाया टैक्स यदि समय पर जमा हो जाए तो शहर की तरक्की होगी।
यह है शहर के लिए बने प्लान
शहर में प्रमुख रूप से पानी की नियमित सप्लाई व पार्किंग के लिए मास्टर प्लान की जरूरत है। शहर में गर्ल्स स्कूल के ग्राउंड के नीचे, कैंट स्कूल के मैदान के नीचे व माल रोड की जमीन के नीचे पार्किंग की योजनाएं नगर परिषद के पास हैं लेकिन इसे अमलीजामा पहनाने में धन की कमी आड़े आ रही है।
कोट्स--
31 जुलाई तक टैक्स अदा करने पर पाएं छूट
कमेटी का डेढ़ करोड़ का हाउस टैक्स और 8 लाख का सफाई टैक्स लोगों पर बकाया है। एक मुश्त टैक्स जमा करवाने व एडवांस टैक्स जमा करवाने वालों के लिए विशेष छूट दी गई है। 31 जुलाई तक टैक्स अदा करने पर यह छूट मिलेगी। यदि समय पर टैक्स जमा हो तो यही धन शहर के विकास पर खर्च किया जा सकता है।
...एसएस नेगी, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन।
-