फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: संगतों ने लगाए गुरु जी के जयकारे, गतका दल के नन्हें सदस्यों ने बांधा समां

विज्ञापन
नाहन में गुरू गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकले नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे।संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवांद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें महान प्रकाशोत्सव पर रविवार को जिला मुख्यालय नाहन में भव्य नगर-कीर्तन निकाला गया। इसकी अगुवाई पंच प्यारों ने की। इस दौरान साथ चल रही संगत ने गुरु जी के जयकारे लगाए। चुस्त युवा गतका दल, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चे और बैंड की टीम आकर्षण का केंद्र रही।

नगर कीर्तन शाम 5 बजे गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं को गतका टीम ने हतप्रभ किया। नन्हें सदस्यों की चपलता और चुस्ती देख श्रद्धालु भी हैरान दिखे। कीर्तन में संगतें अलग टीमों में गुरु जी का गुणगान करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सुबह के समय गुरुद्वारा श्री दशमेश अस्थान साहिब में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अखंड पाठ के आयोजन के साथ अटूट लंगर भी बरता गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें