फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद खेल मैदान का बरसात के बाद होगा सौंदर्यीकरण : एसडीएम

विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब के पौधारोपण अभियान का का शुभारंभ करते हुए एसडीएम द्विज गोयल व
विज्ञापन
निर्माणाधीन मंच व शेड का काम यमुना शरद महोत्सव से पहले होगा पूरा, मैदान के चारों ओर लगाए जाएंगे पौधे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहर के एकमात्र प्रमुख खेल मैदान का बरसात के बाद सौंदर्यीकरण और रखरखाव कार्य शुरू किया जाएगा। मैदान में चल रहे ग्रास कटिंग कार्य के साथ इसे समतल करने का काम भी करवाया जाएगा। वहीं, निर्माणाधीन मंच और शेड का कार्य यमुना शरद महोत्सव से पहले पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। मैदान को हरा-भरा बनाने के लिए इसके चारों ओर पौधरोपण भी किया जाएगा।
यह जानकारी एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद पांवटा साहिब की ओर से खेल मैदान में आयोजित पौधरोपण अभियान के शुभारंभ अवसर पर दी। एसडीएम ने स्वयं पौधा रोपकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान करीब 50 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

गोयल ने कहा कि मैदान में दर्शकों और वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए चारों ओर बेंच लगाने पर भी विचार किया जाएगा, ताकि सुबह-शाम यहां आने वाले लोगों को बैठने की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ पौधों की देखभाल सुनिश्चित करना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक पौधे को किसी व्यक्ति को गोद देने का निर्णय लिया गया है। पौधा गोद लेने वाले व्यक्ति का नाम भी उसके साथ अंकित किया जाएगा, ताकि वह पौधे की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी निभा सके।
परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि यह खेल मैदान पांवटा शहर का ‘हार्ट’ है। यहां प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों से लेकर 90-100 वर्ष तक के बुजुर्ग नियमित रूप से खेल गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। इसके अलावा मास्टर स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिमाचल की ओर से भी यहां प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी सुमन शर्मा, अरविंद कुमार बंसल, नरेंद्र पाल सहोता, गुरदीप सिंह गैरी, सुबोध शर्मा, आशा तोमर, नवल किशोर अग्रवाल, डॉ. प्रवेश सबलोक, शांति स्वरूप गुप्ता, चतर सिंह, कुलवंत सिंह, टीसी गुप्ता, त्रिलोकनाथ सिंह, बलजिंदर चावला, अर्जुन देव खुराना, गुरदयाल सैनी, वीके गुप्ता, राकेश चंद्र गुप्ता, विजय गोयल और राज कुमार सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें