नाहन। अदालत ने भूमि प्रभावित को 35,12,310 रुपये मुआवजा राशि जारी करने की अनुमति दे दी है। यह आवेदन मीरा देवी और अन्य बनाम भूमि अधिग्रहण कलेक्टर व अन्य से संबंधित है।
अदालत में दायर आवेदनों में कहा गया था 16 मार्च 2021 में पारित निर्णयों के तहत निर्धारित मुआवजा राशि कोर्ट में जमा की जा चुकी है। साथ ही इस निर्णय के खिलाफ किसी भी पक्ष ने अपील दायर नहीं की है। आवेदकों ने घरेलू जरूरतों का हवाला देते हुए राशि जल्द जारी करने की मांग की थी। वहीं, प्रतिवादियों ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। कोर्ट नाजिर की रिपोर्ट के अनुसार साल 2019 के मामले में 35,12,310 रुपये की राशि अभी तक वितरित नहीं की गई थी। सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद अतिरिक्त जिला न्यायालय ने आदेश दिया कि आवेदकों के हिस्से की राशि, ब्याज सहित, नियमानुसार उनकी पहचान सुनिश्चित करने के बाद जारी की जाए।-
संवाद