फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: बेटी की मौत सदमा नहीं सह पाई मां, 19 दिन बाद लगा लिया फंदा; यहां का है मामला

Sun, 09 Feb 2025 12:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।

सार

जिला मुख्यालय नाहन में बेटी की आत्महत्या का सदमा न सह पाने के कारण मां ने भी फंदा लगाकर अपने जीवन को समाप्त कर लिया।
विज्ञापन
नाहन में महिला की आत्महत्या के बाद मेडिकल कालेज में विलाप करते परिजन। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय नाहन में बेटी की आत्महत्या का सदमा न सह पाने के कारण मां ने भी फंदा लगाकर अपने जीवन को समाप्त कर लिया। अनुसार शहर के ऊपरली टोली में किराये के मकान में रह रही नेपाली मूल की 14 वर्षीय दीपिका पुत्री शिवा ने 20 जनवरी की शाम को करीब 6 बजे पंखे की कुंडी से मफलर का फंदा लगाया था। इसके बाद परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

विज्ञापन


बेटी की मौत के बाद से घर में मातम पसरा था। बताया जा रहा है कि बेटी की मां का हाल ज्यादा खराब था। लड़की की मां कल्पना (36) पत्नी शिवा ने शनिवार को करीब 12 बजे किराये के कमरे में फंदा लगा लिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला बेटी की मौत के बाद से ही मानसिक रूप से परेशान थी।

महिला का पति करीब 25 साल से नाहन में रह रहा है। यहीं उनका विवाह हुआ। उनके तीन बच्चे थे। अब बेटी और पत्नी की आत्महत्या के बाद पिता के सिर पर दो बच्चों की जिम्मेवारी आ गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें