फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मानसून आने को, पांवटा में जल निकासी व्यवस्था पर जिम्मेदार बेफिक्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में जल निकासी नालियों की हालत खराब, सफाई अभियान नहीं चला तो जलभराव समस्या बढ़ेगी
विज्ञापन

बाजार के आसपास, देवीनगर, आदर्श, शिवा कॉलोनी, भूपपुर-केदारपुर तक रहती है जलभराव की समस्या


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मानसून आने को है, लेकिन पांवटा साहिब में नगर परिषद ने नालियों की सफाई नहीं की है। ऐसे में बरसात में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
स्थानीय निवासी समाजसेवी आरपी तिवारी, पूर्व पार्षद शिव सिंह असवाल, रेखा चौहान, राहुल कुमार, निखिल कपिल, देवराज, प्रेमपाल ठाकुर व अनुज का कहना है कि जलभराव शहर की विकराल समस्याओं में शुमार रहती है। इसके लिए पिछले कई वर्षों से प्री-मानसून शुरू होने से पहले पूरी तैयारियां व योजना बनाई जाती है। इसमें स्थानीय प्रशासन, नगर परिषद व एनएच के बीच बैठक के दौरान समाधान पर विचार मंथन होता है। लेकिन प्री-मानसून समीप होने पर भी अब तक ऐसी कोई बैठक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पंकज भटनागर, सरिता, मनिंदर सिंह मन्नी, रेखा चौहान, राहुल कुमार का कहना है कि एनएच-7 तथा एनएच-707 के आसपास जलभराव की समस्या हर वर्ष आती रही है। शहर के वार्ड-8, नौ, दस, वार्ड-एक, दो, तीन व चार से लेकर वार्ड-13 के कुछ क्षेत्रों में जलभराव हर वर्ष होता है। इस बार हालत इतने खराब हैं कि देवीनगर, एनएच-07 पर विश्वकर्मा चौक से लेकर मोगीनंद, सब्जी मंडी को जाने वाले शमशेरपुर से लेकर बद्रीपुर चौक तक तथा बद्रीपुर के समीप पेट्रोल पंप से लेकर भूपपुर तक नालियों में मिट्टी व कचरा भरा हुआ है। इसकी साफ-सफाई पिछले काफी महीनों से नहीं हो सकी है।
अब बरसात से पहले जल निकासी नालियों की सफाई अभियान जरूरी है। यदि ऐसा नहीं हो पाया तो एनएच व वार्डों की संपर्क गलियों में जलभराव की दिक्कत अधिक हो सकती है। नगर क्षेत्र में नालियों, छोटी पुलियों और सड़कों के किनारे नालियों की व्यापक सफाई का कार्य युद्धस्तर पर चलाने की जरूरत है। बरसात में जलभराव से निपटने को नगर परिषद टीमों का गठन करें। विशेष फोकस नालियों में जमा सिल्ट और कूड़े को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने पर हो वहीं सड़कों-गलियों के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई से मोड़ों पर दृश्यता बढ़ाई जाए, इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी।
विज्ञापन


अधिकारी बोले, की जा रही तैयारी
नगर परिषद पांवटा साहिब की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला का कहना है कि जलभराव की समस्या से निपटने की तैयारियां की जा रही हैं। खासकर जल निकासी, नालियों की साफ-सफाई करवाई जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि नालियों में कूड़ा न फेंकें और स्वच्छता एवं सुरक्षा अभियान में सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें