फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने रेणुकाजी झील में लगाई आस्था की डूबकी

विज्ञापन
रेणुका झील में मौनी अमावस्या में शाही स्नान करते लोग। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

निर्वाण आश्रम में भंडारे का आयोजन भी किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू(सिरमौर)। मौनी अमावस्या के अवसर पर रविवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक रेणुकाजी झील में आस्था की डूबकी लगाई। आसपास के ग्रामीण इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र रेणुकाजी झील में शाही स्नान कर पुण्य कमाया।

स्नान का सिलसिला सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही शुरू हो गया था जो कि दोपहर बाद तक जारी रहा। स्नान को लेकर महिला श्रद्धालुओं की संख्या सर्वाधिक रही। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने रेणुकाजी झील की परिक्रमा करने के साथ ही भगवान परशुराम और माता रेणुकाजी मंदिर में पूजा अर्चना करके देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, श्रद्धालुओं की सेवा के लिए निर्वाण आश्रम में भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रेणुकाजी विकास बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि मौनी अमावस्या पर सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु शाही स्नान के लिए रेणुकाजी पहुंचे। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था जो कि दोपहर बाद तक जारी रहा। सभी श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से झील में शाही स्नान कर आस्था की डूबकी लगाई।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें