फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मोगीनंद स्कूल की दो पूर्व छात्राओं को मिला श्रीनिवास रामानुजन अवॉर्ड

विज्ञापन
मोगीनंद स्कूल की पूर्व मेधावी छात्राओं को ई वाउचर देतीं स्कूल की प्रधानाचार्य शिभा खन्ना। स्रोत
विज्ञापन
-दोनों छात्राएं ई-वाउचर से खरीद सकेंगी स्मार्टफोन या लैपटॉप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद की दो मेधावी छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल की पूर्व छात्रा अंशिका और सना शर्मा को हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से संचालित श्रीनिवास रामानुजन छात्र सम्मान योजना के तहत क्रमशः शैक्षणिक सत्र 2022-23 और 2023-24 के लिए 16,000 रुपये के ई-वाउचर प्रदान किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार इन दोनों छात्राओं ने अपने-अपने शैक्षणिक सत्र के दौरान 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया था। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राज्य सरकार ने उन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है। सरकार की ओर से दिए गए ये ई-वाउचर छात्र-छात्राओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे, क्योंकि इनके माध्यम से वे स्मार्टफोन या लैपटॉप खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय की प्रधानाचार्या शिभा खन्ना ने बताया कि यह उपलब्धि पूरे स्कूल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान से अन्य विद्यार्थियों को भी कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्कूल परिवार और अभिभावकों में भी इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें