फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मॉडल्स ने रैंप पर भारतीय संस्कृति का बिखेरा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सज्जन राजी हो जावे फिर भी रोला नही पाईदा पागला गीत पर थिरके युवा
विज्ञापन

पांवटा साहिब में फैशन शो का आयोजन
एसडीएम चीमा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हाउस ऑफ कारीगरी फैशन डिजानिंग इंस्टीट्यूट पांवटा साहिब की ओर से फैशन शो आयोजन किया गया। लैक्मे फैशन शो की विजेता मिस हिना ने सिरमौर के युवाओं को मंच दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा, विशिष्ठ अतिथि नाहन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार और डॉ. सुरेश सबलोक ने शिरकत की।
इस शो की डिजाइनर हिना रहीं। उन्होंने पारंपरिक और आधुनिक परिधानों को बखूबी डिजाइन किया। फैशन शो की थीम इंडियन कल्चर रहा, जिसमें मॉडल्स ने भारतीय परिधान और आभूषणों के साथ रैंप वॉक किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों की लोक परंपराओं के साथ भारतीय संस्कृति की विविधता और आधुनिकता का संगम पेश किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मार्शल आर्ट, गीत, डांस, गाउन कलेक्शन समेत अन्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। हिमाचली परिधान पहने मॉडल्स के लुक पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साह बढ़ा। पुरुष और महिला मॉडल्स ने अपने अंदाज में भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को रैंप पर जीवंत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. विभव कुमार, डॉ. सुरेश सबलोक, मोनिशा उपाध्याय, इंदरदीप सिंह भाटिया, इंदु अग्रवाल, देवेंद्र सहोता, देवेंद्र सिंह, मुकेश, सोनू राज, प्रदीप, संदीप, अंजना, रवि, समीर, सुधीर धर्मेंद्र, नूतन, मोहबत अफजल और आयशा खान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें