फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर वर्कर्स यूनियन ने नाहन में किया धरना प्रदर्शन

Tue, 29 Mar 2016 06:47 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल टावर वर्कर्स यूनियन जिला कमेटी ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर बीएसएनएल कार्यालय नाहन में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद यूनियन का प्रतिनिधिमंडल विभाग के एसडीओ से मिला और उन्हें अपनी मांगों से अवगत करवाया। एसडीओ ने वर्करों को आश्वासन दिलाया कि 10 अप्रैल से पूर्व उनकी मांगों पर गौर किया जाएगा।
विज्ञापन



यूनियन के प्रधान उपेंद्र ठाकुर व सचिव संजीव पुंडीर ने बताया कि मंगलवार को पूरे जिले भर में बीएसएनएल टावर को बंद किया गया है, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है। बीएसएनएल विभाग ने एक साल से जमीन का रेंट व 20 माह से वर्करों का वेतन नहीं दिया है जिस कारण वर्कर आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि अगस्त 2015 में केंद्रीय प्रवर्तन अधिकारी के बीच सभी मांगों को लेकर समझौता हुआ था, जिसका अभी तक कोई संतोषजनक परिणाम नहीं आया। यूनियन ने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि 10 अप्रैल से पूर्व उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यूनियन की ओर से लंबी हड़ताल की जाएगी जिसका खामियाजा विभाग को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें