फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दूध वितरण का बदला समय, कामकाजी और दिहाड़ी मजदूर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जगह-जगह वाहन रोकने के बजाय एक निश्चित केंद्र से दूध सप्लाई की उठी मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। शहर के मोहल्ला अमरपुर में सरकारी दूध वितरण वाहन के पहुंचने का समय बदलने से स्थानीय उपभोक्ताओं, विशेषकर नौकरीपेशा और दिहाड़ी मजदूरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से दूध वितरण की व्यवस्था में सुधार करने और इसके लिए एक निश्चित केंद्र (फिक्स पॉइंट) तय करने की मांग की है।
स्थानीय निवासी इंद्रजीत सिंह तोमर ने बताया कि शिवमंदिर के पास पिछले कई सालों से सुबह के समय सरकारी गाड़ी से दूध का वितरण किया जा रहा है। पहले यह गाड़ी हर हाल में सुबह आठ बजे से पहले पहुंच जाती थी, जिससे लोग समय पर दूध लेकर अपने काम पर चले जाते थे। पिछले कुछ महीनों से गाड़ी सुबह 8:30 बजे या उसके बाद पहुंच रही है। समय की इस लेत-लतीफी के कारण नौकरीपेशा लोगों, दफ्तर जाने वालों और सुबह जल्दी काम पर निकलने वाले दिहाड़ी मजदूरों को रोजाना भारी परेशानी और कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि दूध का वाहन मोहल्ले में जगह-जगह रुककर दूध बांटता है, जिससे काफी समय बर्बाद होता है। उन्होंने विभाग से निवेदन किया है कि दूध की सप्लाई जगह-जगह करने के बजाय किसी एक मुख्य केंद्र (निश्चित बिंदु) से की जाए। ऐसा होने से गाड़ी एक जगह खड़ी रहेगी, समय की बचत होगी और सभी उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

इस केंद्र पर रोजाना लगभग 25 से 30 उपभोक्ता दूध लेने आते हैं। लोगों ने शिकायत की कि कई बार गाड़ी में दूध जल्दी खत्म हो जाता है, जिसकी वजह से लाइन में खड़े बाकी उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ता है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि दूध खत्म होने के बाद भी उपभोक्ताओं को इसकी कोई अग्रिम सूचना या संदेश नहीं दिया जाता, जिससे उनका कीमती समय बर्बाद होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें