फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मिड-डे-मील कर्मियों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन की दी जानकारी

विज्ञापन
सैनवाला स्कूल में कार्यशाला के दौरान मौजूद महिला एमडीएम कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

महिला मिड-डे-मील कर्मियों ने ऑनलाइन वर्चुअल कार्यशाला में लिया भाग

सैनवाला स्कूल में ऑनलाइन कार्यशाला में लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में रविवार को मिड-डे-मील कर्मियों के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सुरला शिक्षा खंड के अंतर्गत आने वाली सभी पाठशालाओं की महिला मिड-डे-मील कर्मी शामिल हुईं। कार्यशाला का उद्देश्य स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक और हाइजीन युक्त भोजन उपलब्ध करवाना रहा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अयूब खान ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कर्मियों ने सहभागिता की। कार्यशाला का संचालन मिड-डे-मील प्रभारी कमलेश चंद ने किया। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत रविवार को चयनित स्कूलों में मिड-डे-मील कर्मियों की वर्चुअल कार्यशालाएं आयोजित की गईं। सुरक्षा शिक्षा खंड के अधीन आने वाली पाठशालाओं के लिए सैनवाला स्कूल को nodal स्थल निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें