फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एनएसएस शिविर के समापन पर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश

Fri, 16 Oct 2026 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
शमशेर स्कूल नाहन में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन
विज्ञापन

मेजर दीपक धवन ने विद्यार्थियों को दिए टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। समारोह में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड सिरमौर के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मेजर दीपक धवन ने कहा कि अनुशासन सफलता की कुंजी है। एनएसएस विद्यार्थियों में अनुशासन विकसित करने के साथ उन्हें समाजसेवा के लिए भी प्रेरित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच अपनाने, अच्छे संस्कार विकसित करने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने के बाद यहां विशेष अतिथि के रूप में पहुंचकर विद्यार्थियों के बीच अपने विचार साझा करना उनके लिए गौरव का पल है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें