फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: टीजीटी भर्ती परीक्षा में शामिल होने का दिया जाए मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उद्योग मंत्री को सौंपा ज्ञापनसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत बीएड अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सरकार से टीजीटी कमीशन-2025 की भर्ती परीक्षा में शामिल किए जाने के लिए अनुमति प्रदान करने की मांग की है। विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से मिला और उनको मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल आकाश, मुकेश, रामलाल, तनुज शर्मा, पूजा तोमर, आर्यन ठाकुर, अंकिता, सौरभ ठाकुर आदि ने कहा कि टीजीटी भर्ती परीक्षा होने जा रही है, इसमें बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों को इसके लिए आवेदन करने से वंचित रखा जा रहा है, जबकि इससे पूर्व टीजीटी भर्ती परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिल जाती थी। इसी तर्ज पर हम तैयारी भी कर रहे थे। हाल ही में नियमों में हुए परिवर्तन के कारण भर्ती प्रक्रिया में भाग नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने उद्योग मंत्री से यह मांग मुख्यमंत्री के ध्यान में लाकर उनको टीजीटी भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने के लिए अनुमति दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें