फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एकता शर्मा को प्रधान और राजकुमार शर्मा को चुना महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रतिनिधि के लिए चयनित प्रवक्ता 4 मई के चुनाव में लेंगे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में स्कूल प्रवक्ता संघ के जिला महासचिव डॉ. आईडी राही और इकाई प्रधान डॉ. मुनेश की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला महासचिव ने सबसे पहले स्कूल प्रवक्ता संघ की 100 प्रतिशत सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई दी। इसके बाद डॉ. मुनेश ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाकर पिछली कार्यकारिणी को भंग किया।
वर्ष 2025-28 के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन इकाई के लिए एकता शर्मा को सर्वसम्मति से प्रधान और राजकुमार शर्मा को महासचिव मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी प्रवक्ता साथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रवक्ताओं के हितों के लिए निरंतर प्रयास करने एवं संगठन को मजबूत करने के लिए जिला एवं राज्य कार्यकारिणी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हिमांशु भारद्वाज, डॉ. आईडी राही, फतेह सिंह पुंडीर, यशपाल शर्मा, डॉ. शैली गोपाल, काव्या सिन्हा, लेखराज ठाकुर को जिला के प्रतिनिधि के रूप में चयनित किया गया। चार मई को संगड़ाह में होने वाले जिले के चुनाव में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें