फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अभिभावकों को अभ्यास एप और अपार आईडी की दी जानकारी

विज्ञापन
पीएमश्री कन्या स्कूल पांवटा साहिब में मेघा पीटीएमके दौरान संबोधित करते अध्यापक: संवाद
विज्ञापन
पीएमश्री कन्या विद्यालय पांवटा साहिब में मेगा पीटीएम का आयोजन
विज्ञापन

मेगा पीटीएम में कक्षा छठी से 12वीं तक के बच्चों के 600 अभिभावक हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में हिमाचल सरकार के निर्देशानुसार मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य पूनम खंतवाल और स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान जयपाल ठाकुर की ओर से की गई। मेगा पीटीएम में छठी से 12वीं कक्षा तक के बच्चों के 600 अभिभावकों ने शिरकत की। अभ्यास एप और अपार आईडी के विषय में विस्तार से बताया गया। अभ्यास एप से स्कूली बच्चे अच्छी पढ़ाई कर सकेंगे।

इस अवसर पर अभिभावकों ने अध्यापकों से अपने बच्चों के विषय में प्रश्न भी पूछे। अध्यापकों ने उन प्रश्नों का उत्तर दिया और विद्यार्थियों को तिमाही परीक्षाओं का रिजल्ट भी बताया गया। अभिभावकों में दीप राम शर्मा, समीना बेगम, खुशबू देवी, भीमसेन, अंशु शर्मा, अनूप कुमार व खालिदा आदि ने बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा व परिणामों से जुड़े अपने विभिन्न प्रश्नों को अध्यापकों के समक्ष रखा।
विज्ञापन

अभिभावकों को यह बताया गया कि अभ्यास एप से उनके बच्चे अच्छी पढ़ाई कर सकेंगे। अपने गलत प्रश्नों का उत्तर भी जान सकेंगे। एप के माध्यम से वह प्रश्नोत्तरी और क्विज प्रतियोगिता में भी भागीदारी दे सकते हैं। पीटीएम के अंत में अध्यापिका हेमा सैनी की ओर से सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया गया।
विज्ञापन



इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य हेमा सैनी, कांता शर्मा, रचना गुलरिया, कुलदीप सिंह, अर्चना शर्मा, गुलाब सिंह, रमेश भारद्वाज, राजुल ठाकुर, भुवनेश्वरी, ज्योति रावत, शांति वर्मा, जेपी तोमर, सुनीता गोयल, विनय, अनीता, मीनाक्षी, सारिका, अंजना, आभा व रमनप्रीत आदि उपस्थित रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें