फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जिले में पांच स्थानों पर हुई मेगा मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। संभावित बाढ़ और भूस्खलन के दृष्टिगत सिरमौर जिले के पांच स्थानों पर मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल पांवटा साहिब के गांव पुरूवाला, पच्छाद के गांव चड़ेच, नाहन के मोगीनंद, रुचिरा पेपर्स लिमिटेड कालाअंब और सिविल अस्पताल सराहां में आयोजित की गई।
विज्ञापन

पूर्वाभ्यास में जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा पुलिस, होमगार्ड, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जलशक्ति, राजस्व, एचआरटीसी, पंचायती राज, खाद्य एवं आपूर्ति, विद्युत आदि विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

डिप्टी इंसिडेंट कमांडर एवं सहायक आयुक्त सिरमौर विवेक शर्मा ने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर जिला के पांचों स्थानों पर यह मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक आयोजित की गई। मॉक ड्रिल के आयोजन का उद्देश्य आपदा के समय किए जाने वाले बचाव एवं राहत कार्यों की समीक्षा करना और आमजन को संभावित आपदा के प्रति जागरूक और शिक्षित करना था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल पूर्वाभ्यास के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों में जो भी विषय अनुभव और दिक्कतें के रूप में सामने आए, उन पर जिलास्तर पर विचार विमर्श के बाद राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को प्रेषित किया जाएगा। इस मेगा मॉक ड्रिल में बाढ़, भूस्खलन, आगजनी आदि से प्रतीकात्मक नुकसान के दृष्टिगत बचाव व राहत कार्यों का मॉक अभ्यास किया गया। विवेक शर्मा ने बताया कि मॉक ड्रिल में पांचों स्थानों पर नियुक्त पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे, जिसे राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें