फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: केंद्रीय मुख्य शिक्षकों के साथ चर्चा में दिए जरूरी दिशा-निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। शिक्षा खंड बकरास की मासिक समीक्षा बैठक बीआरसीसी कार्यालय में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नरेश ठाकुर ने की। कार्यवाही का संचालन बीआरसीसी मायाराम शर्मा ने किया।
विज्ञापन

बैठक में शिक्षा खंड के अंतर्गत आने वाले सभी केंद्रीय मुख्य शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में पाठशालाओं के संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। सभी पाठशालाओं में कार्यरत स्टाफ की मेडिकल रिपोर्ट, माह के अंतिम कार्य दिवस में एसएमसी शिक्षकों, पीटीएमटीडब्ल्यू, सीएचसी की उपस्थिति ग्रुप में भेजना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी स्कूलों का एमडीएम डाटा स्कूल वार हार्ड कॉपी में भेजने के बारे में भी कहा। बैठक में मासिक डाटा, सीआरसी बैठक और स्कूलों का निरीक्षण कार्य, ई संवाद एवं निपुण भारत अभियान की प्रगति रिपोर्ट, निपुण पुस्तकों के आवंटन समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें