फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नशे के कारोबारियों के खिलाफ मांगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

नशे के कारोबारियों के खिलाफ मांगी कार्रवाई
नाहन में सामाजिक संगठनों ने युवा बचाओ-भविष्य बचाओ विषय पर आयोजित की चर्चा
समाज में बढ़ रहे नशे के प्रचलन की रोकथाम को लेकर वक्ताओं ने रखे अपने विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर के सामाजिक संगठनों ने नाहन के एक निजी रेस्तरां में समाज में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम को लेकर एक व्यापक चर्चा की। इस कार्यक्रम में शहर के आधा दर्जन से अधिक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जनवादी महिला समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर ने की।
कार्यक्रम में युवाओं में बढ़ता नशा, शहर समेत जिले में फलते फूलते नशे के कारोबार पर चिंता व्यक्त की गई। इसकी रोकथाम को लेकर विभिन्न संगठनों से आए प्रतिनिधियों ने अपने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि युवा बेरोजगारी, परेशानी, दवाब, बदलती जीवन शैली, खुद को आधुनिक दिखाने की लालसा में नशे में डूब रहा है। वह हर समस्या का समाधान नशे में ढूंढ रहा है। टीवी सिनेमा, पारिवारिक झगड़े और दूसरे कारण युवाओं को नशे की दलदल में धकेल रहा है। आज नशा हर किसी को आसानी से उपलब्ध होना भी चिंता का विषय है।
बैठक में मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र भी तैयार किया गया। इसके माध्यम से जिला स्तर पर नशा मुक्ति केंद्र खोलने, नशे की ओवरडोज से हुई मौतों पर परिजनों को मुआवजा देने की मांग की गई। इसके अलावा नशे का कारोबार करने वालों, उनसे हुए प्रशासनिक और राजनीतिक गठजोड़ के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की गई। नशा मुक्ति केंद्र में मनमानी फीस पर भी अंकुश लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में रोटरी क्लब नाहन के प्रधान राकेश थापा, नौजवान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष अमित ठाकुर, किसान सभा से सतपाल मान, दलित शोषण मुक्ति मंच के संयोजक आशीष कुमार, ज्ञान विज्ञान समिति से विरेंद्र कपूर, राजेंद्र ठाकुर, आशा शर्मा, अमिता चौहान समेत तीन दर्जन लोग मौजूद रहे।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें