नाहन में पटाखों की बिक्री के लिए प्लॉट की नीलामी के दौरान उपस्थित नगर परिषद के अधिकारी।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। नाहन नगर परिषद को शहर के चौगान मैदान में पटाखों की बिक्री के लिए बनाए प्लॉटों की बिक्री से 54 हजार रुपये की आय हुई है। नगर परिषद ने चौगान मैदान में पटाखों की बिक्री के लिए प्लॉटों की नीलामी प्रक्रिया को अंजाम दिया। इस नीलामी प्रक्रिया में शहर के करीब 30 पटाखा विक्रेता शामिल हुए। इस दौरान नगर परिषद ने चौगान मैदान में पटाखों की बिक्री के लिए तैयार किए 45 प्लॉटों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान 18 प्लॉटों को पटाखा विक्रेताओं ने खरीदा जिससे नगर परिषद को 54 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई।
नगर परिषद के एसडीओ परवेज इकबाल ने बताया कि इस बार पटाखों की बिक्री के लिए केवल 18 प्लॉट ही नीलाम हुए हैं। जबकि 45 प्लॉट तैयार किए गए थे। उन्होंने बताया कि नगर परिषद को 18 प्लॉटों की नीलामी से 54 हजार की आय प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि जो प्लॉट शेष बचे हैं। उनको इच्छुक पटाखा विक्रेता आवेदन करके किराए पर ले सकता है। प्लॉट का निलामी मूल्य 11 सौ रुपये रखा गया है। शुक्रवार को आयोजित हुई नीलामी प्रक्रिया में नगर परिषद अध्यक्ष रेखा तोमर, पार्षद शुभम सैनी, मोहम्मद एहसान आदि नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।
---------------