फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मजदूरों और ठेकेदारों ने समस्याओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ कामगार व ठेकेदार धरना प्रदर्शन करते हुए। संवाद
विज्ञापन
फैक्टरी प्रबंधन को दो दिन का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानी तो उग्र आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शुक्रवार को कुंज मतरालियों में महिला कामगारों और स्थानीय ठेकेदारों ने धरना प्रदर्शन किया। मजदूर नेता प्रदीप चौहान के नेतृत्व में मजदूरों ने धरने के दौरान नारेबाजी की। इसके बाद अपनी मांगों को लेकर इकाई प्रबंधन को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया है। मांगें नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। एसडीएम पांवटा साहिब को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
प्रदीप चौहान ने बताया कि मजदूर लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं और उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और उनकी आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ महिला कामगारों, मजदूरों और ठेकेदारों ने प्रदर्शन कर रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी फैक्टरी में मजदूरों और ठेकेदारों की कथित समस्याओं को लेकर मजदूरों और ठेकेदारों ने एकजुट होकर फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है। प्रदर्शन के दौरान फैक्टरी प्रबंधन को कहा कि यदि दो दिनों के भीतर प्रबंधन की ओर से सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो मजदूर, महिलाएं और ठेकेदार दोबारा बड़ी संख्या में एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। इसके साथ ही पूरे मामले को प्रशासन के समक्ष उठाते हुए एसडीएम पांवटा साहिब को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उन्होंने प्रशासन से भी मामले में हस्तक्षेप करने और मजदूरों की समस्याओं का उचित समाधान करवाने की मांग की।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें