पांवटा साहिब में कम्पनी से हटाई महिला कामगारों के साथ धरने पर बैठे मजदूर नेता प्रदीप चौहान। संव
मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने शुरू किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
-हटाई गई कामगारों के साथ मजदूर नेता लघु सचिवालय के बाहर बैठे
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कंपनी से हटाई गई महिला कामगारों को साथ लेकर मजदूर नेता लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। शुक्रवार को सुबह से शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन शुरू किया। कंपनी ने उचित कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने कहा कि कंपनी ने कामगार ममता देवी ने 15 वर्ष और पार्वती देवी ने 5 वर्ष तक कंपनी में कार्य किया है। कंपनी ने बिना किसी निष्पक्ष जांच और उचित सुनवाई के दोनों को कंपनी से बाहर कर दिया है। इससे दोनों महिलाओं के सामने आजीविका का गंभीर संकट पैदा हो गया है। यदि किसी भी प्रकार का विवाद था भी तो कंपनी प्रबंधन दोनों पक्षों की पूरी बात सुनती।
मजदूर नेता ने कहा कि शुक्रवार दो एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का फैसला लिया था। अब प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोनों महिलाओं को फिर से काम पर रख कर न्याय दिलाने का आग्रह किया गया है। मजदूर नेता ने कहा कि महिलाओं को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे।