फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पड़दुनी में 45 नए मतदाताओं का नाम सूची में किया शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
-मतदान के प्रति भी लोगों को किया जा रहा जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राज्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के बाद पंचायत पड़दुनी में नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए कार्य किया जा रहा है। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के मकसद से भी विशेष अभियान चलाया गया है। आशा कार्यकर्ता मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम दर्ज करवाने को लेकर घर-घर जा कर जागरूक कर रहीं हैं।
विज्ञापन

पड़दुनी पंचायत के सचिव राकेश कुमार ने बताया कि पंचायत में नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने, मतदाता सूची में नाम सुधारीकरण समेत निवास स्थान बदलने व मृत मतदाताओं के नाम काटने को लेकर अभियान चलाया गया है। इसके तहत 45 नए मतदाताओं को जोड़ा गया है जो पहले मतदाता सूची में दर्ज नहीं थे। इसके अलावा आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर लोगो को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने को लेकर जागरूक भी किया है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें