फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: तेरह हजार श्रद्धालुओं ने माता बालासुंदरी के दरबार में नवाया शीश

विज्ञापन
महामाया माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
नवरात्र के दूसरे दिन माता के चरणों में हाजिरी लगाने को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में 13,68,870 रुपये नकद चढ़ावा किया अर्पित

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। महामाया माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में शारदीय नवरात्र मेले के दूसरे दिन मंगलवार को 13,200 श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी।

मंदिर के कपाट प्रात: 4:00 बजे खोल दिए गए थे। मुख्य आरती की रस्म पुश्तैनी भक्त परिवार के सदस्यों ने पूरी की। प्रात:कालीन मुख्य शृंगार आरती के बाद श्रद्धालुओं ने जत्थों में मंदिर में प्रवेश किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए माता के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। दिनभर कतारें लगीं रहीं।
विज्ञापन

बता दें कि यहां हिमाचल के साथ-साथ हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब आदि राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचते हैं।

मेला अधिकारी एवं तहसीलदार नाहन उपेंद्र चौहान ने बताया कि नवरात्र मेले के दूसरे दिन मंगलवार को 13,200 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इस दौरान 13,68,870 रुपये नकद चढ़ावा स्वरूप श्रद्धालुओं ने चढ़ाया। उन्होंने बताया कि मेले की सारी व्यवस्थाएं चाकचौबंद हैं। मेला शांतिपूर्वक चल रहा है।

महामाया माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें