फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: माजरा में ज्वेलर से नकदी का बैग छीनकर नकाबपोश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैग में 50 हजार रुपये के साथ दुकान की थीं चाबियां, दो सप्ताह से रेकी करने का शक
विज्ञापन

एक संदिग्ध हिरासत में, दूसरे की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। माजरा बाजार में बुधवार देर शाम ज्वेलर को निशाना बनाकर दो नकाबपोश बाइक सवार 50 हजार रुपये नकद और दुकान की चाबियों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
माजरा के ज्वेलर ललित कुमार बुधवार देर शाम दुकान बंद कर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर हाथ से बैग छीन लिया। इसके बाद दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। बैग में करीब 50 हजार रुपये नकद और दुकान की सभी चाबियां थीं।
विज्ञापन

वारदात के बाद ललित कुमार ने माजरा पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने वारदात से पहले करीब दो सप्ताह तक ज्वेलर की गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस को यह भी शक है कि बदमाशों को बैग में नकदी के साथ लाखों रुपये के आभूषण होने की उम्मीद थी। हालांकि, ज्वेलर ने वारदात से पहले ही आभूषण दुकान में रख दिए थे। ऐसे में बैग में केवल 50 हजार रुपये और दुकान की चाबियां ही थीं।
पुलिस बाहरी राज्य के किसी गिरोह के साथ स्थानीय व्यक्ति की संभावित संलिप्तता को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दूसरे आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद माजरा थाना पुलिस जांच में जुटी है। जांच के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें