पुलिस ने जेठ और अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के कोटड़ी ब्यास पंचायत के गुलाबगढ़ गांव में महिला से मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस थाना माजरा में जेठ और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गुलाबगढ़ निवासी महिला ने बताया कि 17 मई को उसके जेठ रिजवान और रिजवान के बेटे शामी ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान अभद्र व्यवहार किया गया तथा जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।