फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

री-चेकिंग में छात्रों के अंकों में इजाफा

Fri, 24 Jun 2016 11:28 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
प्रदेश में स्थापित 52 परीक्षा केंद्रों में छह हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट में बदलाव के बाद अब जिला सिरमौर के दूसरे स्कूल भी बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे हैं। कई स्कूलों के छात्रों को री-चेकिंग में कई अंकों का इजाफा हुआ है जिससे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि एवीएन स्कूल के अनुराग री-चेकिंग के बाद मेरिट लिस्ट में पांचवें पायदान पर आए हैं। जबकि ऐसे कई छात्र और भी हैं जिनके अंकों में इजाफा हुआ है। अंकों का अंतर ज्यादा होना सोचने को मजबूर करने वाला है। आरवीएन स्कूल ददाहू समेत दूसरे निजी व सरकारी स्कूलों के छात्रों ने साबित कर दिया है कि बोर्ड छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। छात्रों को री-चेकिंग के लिए 400 रुपये प्रति पेपर शुल्क अदा करना पड़ा। री-चेकिंग के बाद जो परिणाम सामने आ रहे हैं, वह वास्तव में चौंकाने वाले हैं। वहीं बोर्ड की उदासीन कार्यप्रणाली के कारण छात्रों को मानसिक तनाव से भी गुजरना पड़ रहा है।
 बाक्स.....
इन छात्रों के भी बढ़े अंक
आरवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ददाहू की छात्रा दिव्या के अंक पहले 413 थे और यह बढ़कर 417 हो गए। झलक के 369 से 410, याशिका के 416 से 421, सिमरन के  357 से 377, अनुराधा के 321 से 353, पूनम शर्मा के 402 से 423, गीतिका के 359 से 377. शिखा के 334 से 349, निखिल के 451 से 459, जय किशन के 418 से 431, विशाल के 388 से 410 और तन्मय के अंक 339 से बढ़कर 349 हो गए हैं। यह सभी जमा दो कक्षा के आर्ट्स, मेडिकल व नान मेडिकल के स्टूडेंट हैं।
विज्ञापन

स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र ठाकुर व  प्रिंसिपल मनोज शर्मा ने बताया कि छात्रों ने दिखा दिया है कि सही मायनों में उनकी मेहनत का फल अब मिला है। प्रबंधक ने बताया कि बोर्ड जल्द परीक्षा परिमाण घोषित करने के चक्कर में कई कमियां पीछे छोड़ देता है। इससे छात्रों व उनके अभिभावकों  को मानसिक तनाव के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।
-------------
मेधावी छात्रों को बांटे लैपटॉप
नाहन (सिरमौर)। आरवीएन स्कूल ददाहू के चार छात्रों को बोर्ड की ओर से लैपटॉप वितरित किए गए। स्कूल की आस्था शर्मा, रीमा अरोड़ा, नवीन ठाकुर व नवीन कुमार ने बोर्ड की मेरिट में स्थान बनाकर लैपटॉप को प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक राजेंद्र ठाकुर व प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने इस मौके पर सभी बच्चों को बधाई दी। साथ ही भविष्य में बच्चों को मेहनत से प्रेरणा लेने की सीख दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें