फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में लोग भूल गए सामाजिक दूरी के नियम

विज्ञापन
नाहन के बाजार में त्योहारी सीजन पर उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा होने के बावजूद लोग इससे बचने के लिए अपनाए जाने वाले नियमों को भूल रहे हैं। धनतेरस और दिवाली से पूर्व बाजारों में उमड़ रही भारी भीड़ इसी ओर इशारा कर रही है। भारी भीड़ के बीच सामाजिक दूरी के नियमों की अनुपालना के कोई प्रबंध नहीं है। दो गज की दूरी के नियम धराशाही हो रहे हैं। वहीं, कई लोग मास्क नहीं पहन रहे। कुछ लोग मास्क सही तरीके से नहीं पहन रहे।
विज्ञापन

नाहन शहर में धनतेरस और दिवाली से पूर्व खरीदारी ने जोर पकड़ लिया है। दिवाली और धनतेरस पर विभिन्न सामान खरीदने के लिए लोग बाजारों का रुख कर रहे हैं जिससे बाजार में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भीड़ के बीच कोरोना संक्रमण का भी खतरा बढ़ गया है।
बुधवार को नाहन शहर के बड़ाचौक, छोटाचौक, बड़ा चौक से गुन्नूघाटी की ओर जाने वाले बाजार में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। हालांकि, लोगों ने मास्क पहन रखे हैं लेकिन कुछ ने नाक में मास्क नहीं लगाया है तो कुछ मास्क को ठोडी पर लटकाकर घूमते हुए देखे गए।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि कोरोना वायरस का संकट अभी टला नहीं है। जब तक दवाई नहीं आती तब तक हमें पूरी सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करना चाहिए। यदि जाना जरूरी है तो मास्क को अच्छी तरह से पहनकर ही बाहर निकलें ताकि संक्रमण फैलने की कोई आशंका न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें