फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल गतिविधियां बढ़ाने को सिरमौर में खर्च हो रहे करोड़ों रुपये : खिमटा

विज्ञापन
नाहन में खेल परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

खेल गतिविधियां बढ़ाने को सिरमौर में खर्च हो रहे करोड़ों रुपये : खिमटा
नाहन में आयोजित खेल परिषद की बैठक बोले उपायुक्त सिरमौर

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नाहन में 7 करोड़ रुपये की लागत से खेल इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया है ताकि प्रतिभावान खिलाड़ी यहां अभ्यास कर प्रदेश और राष्ट्र स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

ये उद्गार उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला खेल परिषद सिरमौर सुमित खिमटा ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित खेल परिषद की बैठक के दौरान व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि नाहन इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन के 80 और टेबल टेनिस में 20 खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास कर रहे हैं। नाहन में 1.18 करोड़ रुपये की लागत से इंडोर शूटिंग रेंज का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिसमें शूटिंग गतिविधियां जल्द शुरू होंगी।
विज्ञापन


नाहन में 3.03 करोड़ की लागत से नए स्क्वैश कोर्ट व टेबल टेनिस परिसर का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसका 45 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है। माजरा में 7.28 करोड़ से हॉकी एस्ट्रोटर्फ लगाई जा रही है, जिसका 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के गांव माईना बाग में डॉ. प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसका निर्माण कार्य शीघ्र आंरभ कर दिया जाएगा।

बैठक में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रमा शर्मा ने कार्यवाही का संचालन किया।

इस अवसर पर डीएसपी मीनाक्षी शाह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग वीके अग्रवाल के अलावा विभिन्न खेल संघों के अध्यक्ष, सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


...

चंबा मैदान की बुकिंग फीस 60,000 रुपये निर्धारित

नाहन के चंबा मैदान को विवाह समारोह की बुकिंग फीस 60,000 रुपये (चार दिन), 7000 सफाई फीस और 25,000 रुपये धरोहर राशि निर्धारित की गई।

इसके अलावा इंडोर शूटिंग रेंज में फीस व बुकिंग, शूटिंग रेंज में खेलने आ रहे शतरंज के खिलाड़ियों, जिम शुल्क, इंडोर खेल परिसर की फीस संरचना, लॉकर फीस निर्धारित करने बारे भी विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें