फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जगत सिंह नेगी ने राजस्व लोक अदालत का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
ददाहू तहसील में राजस्व लोक अदालत का निरीक्षण करते राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ददाहू ( सिरमौर)। राजस्व, उद्यान एवं जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी ने ददाहू तहसील में राजस्व लोक अदालत का औचक निरीक्षण किया। रेणुका प्रवास के दौरान जगत सिंह नेगी शुक्रवार की सुबह ददाहू क्षेत्र के लोगों की समस्या सुनने के उपरांत अचानक तहसील कार्यालय में पहुंच गए। यहां उन्होंने राजस्व लोक अदालत का निरीक्षण करने के साथ ही कार्यों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन


जगत सिंह नेगी ने कहा कि राजस्व प्रणाली को सरल व सुगम बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने महीने के अंतिम दो दिन में राजस्व लोक अदालतें लगाने की पहल की है। इस दौरान उन्होंने ददाहू तहसील भवन की जर्जर अवस्था का जायजा भी लिया। इस मौके पर ददाहू के तहसीलदार जय सिंह ठाकुर व नायब तहसीलदार सुरेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें