फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 300 फीट गहरी ढांक में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांक में गिरने से एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

पझौता क्षेत्र में डकराल धार के समीप हुआ हादसा
पानी जोड़ने जंगल में गए व्यक्ति के साथ हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। पझौता क्षेत्र के जंगल में एक व्यक्ति की गहरी ढांक में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 49 वर्षीय सुखदेव निवासी धार पबेच के तौर पर हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक हादसा डकराल धार के समीप हुआ। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस चौकी पझौता के प्रभारी एएसआई पवन कुमार मौके पर पहुंचे। मृतक के पुत्र प्रदीप ने बताया कि उनके पिता अपने साले नरेश कुमार, अनिल व मनमोहन के साथ गवाड़ नामक जगह से पानी जोड़ने के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी जोड़ने के बाद उनके पिता अपने गांव पबेच की ओर आ रहे थे। डकराल धार पहुंचते ही पांव फिसलने से वह 300 फीट गहरी ढांक में गिर गए। पुलिस ने मृतक सुखदेव का शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया। पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने हादसे की पुष्टि की है।
....हितेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें