ममता अग्रवाल बनी इनरव्हील क्लब नाहन की प्रधान
अधिष्ठापन समारोह में पूर्व प्रधान ने कॉलर पहनाकर दी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। इनरव्हील क्लब नाहन का अधिष्ठापन समारोह हिंदू आश्रम में आयोजित किया गया। इस मौके पर सत्र 2023-24 की प्रधान राखी अग्रवाल ने सत्र 2024-25 के लिए चयनित प्रधान ममता अग्रवाल को कॉलर पहनाकर प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी।
कार्यक्रम के दौरान संजना सैनी को सचिव, सुनीता शर्मा को उप-प्रधान, रचना गौतम को कोषाध्यक्ष, कीर्ति अग्रवाल को एडिटर और मधु बिंदल को सलाहकार नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त प्रधान ममता अग्रवाल ने आने वाले दिनों में किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वार्ड नंबर पांच की पार्षद मधु अत्री व वार्ड नंबर 8 की पूर्व पार्षद नीति अग्रवाल समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
-संवाद