फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हादसों के बाद सिरमौर के उद्योगों पर मजदूर सुरक्षा के सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों के बाद सिरमौर के उद्योगों पर मजदूर सुरक्षा के सवाल
विज्ञापन

मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने प्रशासन से दो दिन में रिपोर्ट सार्वजनिक करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में हाल के दिनों में सामने आए हादसों के बाद मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने जिला और पुलिस प्रशासन से दो दिन के भीतर जिले की सभी फैक्ट्रियों की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा नहीं की गई तो भविष्य में बड़े हादसों से इनकार नहीं किया जा सकता।
प्रदीप चौहान ने यहां जारी बयान में कहा कि कुछ दिन पहले एक उद्योग की लिफ्ट खराब होने से कर्मचारी की मौत हो गई थी। उस मामले में संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया, जिसके लिए उन्होंने विभाग का आभार भी जताया। हालांकि उन्होंने कहा कि इसके बाद एक निजी कंपनी में जहरीली गैस के रिसाव की घटना हुई, जिससे कई कर्मचारियों की जान जोखिम में पड़ गई, लेकिन इस मामले में अब तक प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि जिले की फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों का पालन किस स्तर पर हो रहा है। साथ ही यह भी सार्वजनिक किया जाए कि गैस रिसाव जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उद्योगों में कौन-कौन से सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं।
प्रदीप चौहान ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द आवश्यक कदम नहीं उठाए और भविष्य में कोई बड़ा हादसा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागों और प्रबंधन की होगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर मजदूरों के साथ मिलकर आंदोलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी उद्योग का विरोध करना नहीं है। उनका कहना है कि उद्योगों से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले, लेकिन मजदूरों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। मजदूर हमारे भाई हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें