फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नवीनीकरण कार्य के दौरान हटाए ब्लैक बोर्ड, सीसीटीवी और खिड़की दरवाजे

विज्ञापन
पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दशको पुराने भवन की मरम्मत के लिए हटाई खिड़कियां व द
विज्ञापन
-1.33 करोड़ से हो रहा स्कूल भवन नवीनीकरण, छात्राओं की बढ़ी दिक्कतें
विज्ञापन

-छात्राओं की परीक्षाएं समीप, शीघ्र सुचारु करें सभी सुविधाएंं : प्रधानाचार्य
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। दशकों पुराने पीएमश्री कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब के जर्जर भवन की कायापलट का कार्य प्रगति पर है। करीब 1.33 करोड़ बजट से भवन का नवीनीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य से भवन मजबूत किया जा रहा है। इससे अगले कई दशकों तक छात्राओं को सुरक्षित भवन मिल सकेगा, लेकिन कार्य के दौरान हटाए गए ब्लैक बोर्ड, खिड़की दरवाजा व कुछ स्थलों पर बिजली फिटिंग हटने से स्कूल प्रबंधन को दिक्कतें आनी शुरू हो गई हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य ने डैमेज रिपोर्ट समेत आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा है।

बता दें कि केंद्र से एक टीम तीन वर्ष पहले सिरमौर पहुंची थी। टीम ने तीन सरकारी भवनों को असुरक्षित पाकर इनकी मरम्मत को बजट प्रावधान व्यवस्था को कहा। भगानी स्कूल, पीएमश्री कन्या स्कूल पांवटा तथा दशकों पुराने अस्पताल भवन की मरम्मत को बजट मिला है। इसी बजट में से 1.33 करोड़ बजट कन्या स्कूल के दशकों पुराने भवन की मरम्मत और नवीनीकरण व मजबूती को मिला है जिससे काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

भवन को भूकंप के हल्के झटके सहन करने लायक मजबूत किया गया है। योजना का कार्य शुरू होने से पहले स्कूल की कक्षाओं व परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, ब्लैक बोर्ड, दरवाजे-खिड़कियों व कुछ स्थलों पर बिजली फिटिंग हटाए गए हैं। इस योजना का अधिकतर कार्य भी पूरा हो चुका है। स्कूल में छात्राओं की परीक्षा समीप है। ऐसे में अभिभावक व स्टाफ को छात्राओं को होने वाली दिक्कतों संबंधी चिंता सताने लगी है।
प्रधानाचार्य एमआर वर्मा ने बताया कि कक्षाओं से हटाए ब्लैक बोर्ड, सीसीटीवी कैमरे, दरवाजे खिड़कियों को फिर से सुचारु रूप से जोड़ने का आग्रह लोक निर्माण विभाग से किया गया। इसके लिए विभाग को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन


लोक निमार्ण विभाग के अधिशाषी अभियंता दलीप सिंह तोमर ने बताया कि अभी पत्र नहीं मिला है। बिजली फिटिंग कार्य होने जा रहा है। इसके बाद कोई कमी रहने और शेष कार्य को पूरा करने को संबंधित ठेकेदार को कहा जाएगा।
संवाद

पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दशको पुराने भवन की मरम्मत के लिए हटाई खिड़कियां व द

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें