फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे सिरमौर के शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के शिवालय शुक्रवार को हर-हर महादेव, बम-बम भोले और महादेवा ओ महादेवा... के जयकारों से गूंज उठे। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिले के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। शहर के रानीताल शिव मंदिर, स्वर्ग की दूसरी सीढ़ी कहे जाने वाले पौड़ीवाला शिव मंदिर, शिव मंदिर जमटा, कालीस्थान मंदिर नाहन के साथ साथ त्रिलोकपुर, कालाअंब, सराहां, रेणुका, ददाहू, पांवटा साहिब, संगड़ाह, नौहराधार, राजगढ़ व शिलाई आदि स्थानों के शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व की धूम रही। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। दोपहर होते-होते शिवालयों के बाहर श्रद्धालुओं ने लाइन लगाकर शिवलिंग के दर्शन किए। जलाभिषेक किया। बिल्व पत्र, धतूरे के अलावा फल आदि चढ़ाए गए। रानीताल शिव मंदिर में युवाओं की टोली ने जमकर शिव के रंग में रंगकर मस्ती की। डीजे की धुनों पर युवा थिरकते नजर आए। वहीं, जिला मुख्यालय से लगभग छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित स्वर्ग की दूसरी पौढ़ी कहे जाने वाले प्राचीन शिव मंदिर पौड़ीवाला में सोमवार को हजारों भक्तों ने माथा टेककर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। पौड़ीवाला मंदिर में नाहन के साथ साथ आसपास के इलाकों के अलावा उज्जैन, हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर के प्रवेश द्वार सुबह चार बजे से खोल दिए गए थे और श्रद्धालुओं को कतारबद्ध होकर दर्शन करने के व्यापक प्रबंध किया गया था। कालाअंब के प्राचीन शिव मंदिर व त्रिलोकपुर शिवालय में भी पूरा दिन शिव भक्तों का हुजूम उमड़ता रहा। कालाअंब व त्रिलोकपुर के आसपास के गांवों से हजारों लोग इलाके में स्थित शिवालयों में माथा टेकने पहुंचे।
विज्ञापन

भांग के पकोड़े और घोटा लेने उमड़ी भीड़
महाशिवरात्रि का पर्व पर भांग के पकोड़े और घोटा का प्रसाद लेने को भारी भीड़ उमड़ी। युवाओं ने भोले नाथ की आस्था में खूब घोटा पिया। रानीताल में सुबह से ही घोटा के प्रसाद का आवंटन शुरू हो गया है। यहां पुरुषों के लिए अलग और महिलाओं के लिए अलग से घोटा की व्यवस्था की गई थी। मंदिर के पीछे खीर, आलू, फल आदि का प्रसाद बांटा गया। इतना ही नहीं, यहां डीजे पर भोलेनाथ के भजनों में युवाओं ने दिनभर मस्ती की।
बिंदल ने रानीताल मंदिर में टेका माथा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने महाशिवरात्रि के पर्व पर रानीताल स्थित मंदिर में परिवार शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इसके बाद वह पौड़ीवाला शिवधाम भी गए। उन्होंने प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि के पर्व की बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें