फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक रुपया, एक ईंट’ के सिद्धांत को कायम रखे वैश्य समाज : ज्ञानचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
‘एक रुपया, एक ईंट’ के सिद्धांत को कायम रखे वैश्य समाज : ज्ञानचंद
विज्ञापन

नाहन के हिंदू आश्रम में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जनसेवा और समाज के उत्थान में वैश्य (अग्रवाल) संगठनों का हमेशा से ही अनुकरणीय योगदान रहा है।
वैश्य समाज को अपने एक रुपये, एक ईंट के सिद्धांत को सदैव बरकरार रखना चाहिए। यह बात हरियाणा सरकार में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने नाहन के हिंदू आश्रम में आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के दौरान कही।
विधानसभा अध्यक्ष ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज को नेकी के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी अपने संबोधन में वैश्य समाज की प्रशंसा की। इससे पूर्व वैश्य सभा नाहन के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए सभा की उपलब्धियों का बखान किया।
विज्ञापन

इस दौरान पद्मावती नर्सिंग कॉलेज व वैश्य समाज के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतकि कार्यक्रम भी पेश किए।
इस दौरान अग्रवाल समाज के वयोवृद्ध व्यक्तियों व समाज में अपना नाम रोशन करने वाले लोगों को अग्र विभूति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस मौके प्रसिद्ध उद्योगपति मनोज गर्ग, नरेश गुप्ता, संजय सिंघल सहित सभा के महामंत्री देवेंद्र अग्रवाल, प्रकाश जैन, शकुन गुप्ता, नितिन गोयल सहित अग्र समाज से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें