फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महाराज अग्रसेन सभा ने किया हवन, आगामी कार्यों पर मंथन

विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन जयंती सप्ताह पर पांवटा इकाई ने हवनपूजन के बाद प्रसाद वितरण किया: स्त्रोत: सभा
विज्ञापन
महाराज अग्रसेन जयंती सप्ताह पर हुआ विशेष हवन और पूजा
विज्ञापन

पांवटा साहिब में बैठक व महाराजा अग्रेसन चौक पर पुष्प अर्पित

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। महाराज अग्रसेन जयंती सप्ताह का आयोजन चल रहा है। पांवटा साहिब इकाई ने देहरादून पांवटा साहिब एनएच-7 पर अग्रसेन चौक पर हवन पूजन में भाग लिया। इस दौरान उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए गए। बैठक में महाराजा अग्रसेन सभा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार मंथन हुआ।

महाराजा अग्रसेन संस्था पांवटा इकाई के अध्यक्ष देवी दयाल, उपाध्यक्ष शांति स्वरूप, अविनाश गुप्ता व मोहन अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती पूरे भारत में मनाई जाती है। इस सप्ताह अग्रसेन के वंशज सामाजिक कल्याण गतिविधियों में व्यस्त रहते हैं। समानता और भाईचारे का संदेश फैलाने के लिए प्रयासरत रहते है। सप्ताह भर मुफ्त चिकित्सा शिविर, भोजन वितरण और कई सांस्कृतिक समारोह और कार्यक्रम आयोजित किए जाता हैं। ये गतिविधियां महाराजा के शासनकाल में होने वाले परोपकारी कार्यों की याद दिलाती है। पांवटा साहिब इकाई द्वारा इस मौके पर प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सतीश गोयल, डीके अग्रवाल, कांति गुप्ता, पवन अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, मनोज गुप्ता, बृजेश गोयल, बृजभूषण अग्रवाल, राजेश सिंगल, अरविंद बंसल, एसएस गुप्ता, अभिनव बंसल, राकेश गर्ग समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें