फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महाकाली टैक्सी यूनियन राजगढ़ ने मनाया चालक दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्सी स्टेंड में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ के होटल पैराडाइज में मंगलवार को महाकाली टैक्सी यूनियन राजगढ़ की ओर से चालक दिवस मनाया गया। एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम में डीएसपी वीसी नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम जैलदार, उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर और देवभूमि टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के जिला प्रभारी आकर्षण शर्मा भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान टैक्सी यूनियन अध्यक्ष राजेश उर्फ राजा और यूनियन के सदस्यों ने एसडीएम राजगढ़ के समक्ष टैक्सी स्टैंड में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था न होने की समस्या रखी। यूनियन सदस्यों ने बताया कि पहले राजगढ़ में करीब 11 टैक्सियां थीं और पार्किंग के लिए चार वाहनों की व्यवस्था थी। वर्तमान में टैक्सियों की संख्या बढ़कर करीब 65 हो गई है, जबकि पार्किंग की व्यवस्था अभी भी केवल चार वाहनों के लिए ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन ने मांग उठाई कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए कम से कम चार से पांच अतिरिक्त टैक्सियां खड़ी करने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध करवाया जाए, ताकि वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। एसडीएम ने टैक्सी यूनियन की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस विषय पर जल्द संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें