फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एसवीएम स्कूल में मां सरस्वती मूर्ति स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
एसवीएम पांवटा साहिब स्कूल मे सरस्वती मूर्तिस्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि
विज्ञापन
इस दौरान स्कूली बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हरविंदर कुमार व सोहन तोमर ने किया शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में सरस्वती मां की मूर्ति स्थापना दिवस तथा बसंत उत्सव दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष हरविंदर कुमार व सोहन सिंह तोमर ने विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
सर्वप्रथम बच्चों ने मां सरस्वती वंदना प्रस्तुति दी। इसके बाद पंजाबी गिद्दा, हरियाणवी नृत्य छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत किया। पर्यावरण की सुरक्षा हेतु जल संरक्षण पर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। सोशल मीडिया का अधिक उपयोग से हानि बारे नाटक के माध्यम से संदेश
विज्ञापन

दिया।
इस अवसर पर हिमाचल शिक्षा समिति संगठन मंत्री ज्ञान सिंह ने आह्वान किया कि हमारे देश में कुछ जगह ऐसी है जहां पर बच्चों की शिक्षा धन के अभाव में नहीं हो पा रही है। ऐसे बच्चों के लिए हमें समर्पण करना चाहिए तथा वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोहन सिंह तोमर ने 51000 रुपये की राशि सरस्वती विद्या मंदिर को दी है। वहीं, जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा पारितोषिक वितरण तथा भोजन क्या भंडारा की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन



इस अवसर पर सेवानिवृत्ति उप शिक्षा निदेशक गोरखनाथ, प्रबंधक राधे श्याम, अधिकृत सदस्य अरुण, जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज गौड़, नवल किशोर, नीरज उदवानी, पवन चौधरी, सोहन सिंह, नत्थीमल वर्मा, राज किशोर त्यागी, तरुण परमार, रेखा, अनीता व अर्चना अदवाणी मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें