फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को 746 रुपये में मिलेगा गैस सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर के उपभोक्ताओं को जनवरी माह में गैस सिलिंडर के लिए 746 रुपये चुकाने होंगे। नई गाइड लाइन के अनुसार जनवरी माह में गैस सिलिंडर की कीमत 745.50 रुपये निर्धारित की गई है। शहरी गैस एजेंसी नाहन के प्रभारी विक्रांत ठाकुर ने गैस देरी से मिलने तथा ज्यादा पैसे लेने की शिकायतों के मद्देनजर उपभोक्ताओं के लिए गाइड लाइन जारी की है ताकि उपभोक्ताओं को सही दामों पर सही समय पर गैस मिल सके।
विज्ञापन

एजेंसी प्रभारी विक्रांत ठाकुर ने कहा कि जनवरी माह में शहर और आसपास के हिस्सों में डीबीटीएल का सिलिंडर सब्सिडी के साथ 725.50 रुपये में मिलेगा। इस माह उपभोक्ताओं को 27.55 रुपये सब्सिडी मिलेगी। दिसंबर माह में भी इतनी ही सब्सिडी दी जा रही थी। यह राशि उपभोक्ताओं के सीधे खाते में जाएगी।
विक्रांत ठाकुर ने कहा कि उपभोक्ता स्लिप के आधार पर डिलीवरी मैन को पैसे का भुगतान करें। उपभोक्ता बिना गैस रसीद के डिलीवरी मैन को पैसे का भुगतान नहीं करें। साथ ही डिलीवरी मैन से गैस की कॉपी पर गैस मिलने की एंट्री अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि यदि डिलीवरी मैन उपभोक्ताओं से ज्यादा पैसे ले रहा है तो वह गैस एजेंसी में सीधे आकर अथवा दूरभाष नंबर 01702-2601 पर सीधे शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो उपभोक्ता अब नए आईवीआरएस नंबर 77189-55555 पर कॉल कर सीधे सिलिंडर बुक करवा सकते हैं। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें