फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में बारिश में बह गई करोड़ों की संपत्ति

Wed, 03 Aug 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर जिले में हाल ही में हुई बारिश से करोड़ों रुपये की सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है। बारिश की वजह से कई सड़कें ध्वस्त हो गई हैं। पेयजल योजनाएं टूट-फूट गई हैं तो बिजली के पोल गिरने, ट्रांसफार्मर जलने से कई गांवों में बिजली प्रभावित हो गई है। वहीं, मक्की और सब्जियाें की करीब 50 प्रतिशत फसल तबाह हुई है।
विज्ञापन

सिरमौर जिले में पिछले पांच दिन जोरदार बारिश हुई है। बारिश की वजह से जिला भर में भारी नुकसान हुआ है। अकेले लोनिवि को ही करीब 16 करोड़ रुपये की चपत लगी है। सबसे अधिक नुकसान सराहां और राजगढ़ इलाके में हुआ है। जिला भर में करीब 26 सड़कें बारिश की वजह से बंद हो गई थी। इनमें से 20 सड़कें मंगलवार को बहाल कर दी गई थी, जबकि छह सड़कों को बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। आईपीएच विभाग को भी लगभग पौने छह करोड़ रुपये की क्षति हुई है। पांच दिन में आईपीएच की 48 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। राजगढ़ इलाके की करीब आधा दर्जन पेयजल योजनाओं को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। यहां वैकल्पिक व्यवस्था कर पानी मुहैया करवाया जा रहा है। 13 वार्ड वाले नगर परिषद नाहन में सड़कों और रास्तों को भारी नुकसान हुआ है। शहर में 14-15 स्थानों पर डंगे धंस गए हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं। प्रारंभिक आकलन में नुकसान लगभग 35 लाख रुपये बताया जा रहा है। उधर, बरसात में बिजली बोर्ड के करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है। महज पांच दिनों में ही 28 लाख की क्षति हुई। इस बारिश में बिजली बोर्ड को राजगढ़ में लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया है, जबकि एचटी लाइन के 45, एलटी लाइन के 83 पोल भी गिर गए।


बॉक्स के लिए--
बरसात ने ली पांच की जान
अब तक की बरसात में पांच लोगों की जान भी जा चुकी है। हाल ही में हुई बरसात की वजह से कच्चे मकान पर मलबा गिरने से दसवीं कक्षा की छात्रा और उसकी बुआ की मौत हो गई थी। जबकि इससे पहले भी तीन लोगों की जिंदगी जा चुकी है। बारिश की वजह से जिले में आठ पक्के मकान धराशायी हो गए, जबकि 50 से अधिक कच्चे मकान ढह गए है। इसके अलावा डंगा ढहने, दरारें पढ़ने से कई मकानों का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन



विभागीय अधिकारियों ने बनाई रिपोर्ट
लोनिवि के अधीक्षण अभियंता नरेश वशिष्ठ ने बताया कि सड़कोें को करीब 16 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की गई है। जिसे आला अधिकारियों को भेजा जा रहा है। आईपीएच के अधीक्षण अभियंता एसके धीमान के अनुसार करीब 48 पेयजल योजनाएं बारिश से प्रभावित हुई हैं। लोगों को पानी जैसे-तैसे मुहैया करवाया जा रहा है। जबकि बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता दिनेश गुप्ता ने बरसात में करीब 50 लाख रुपये के नुकसान की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें